अरुन कुमार 

घटना स्तल का निरीक्षण करते थानाध्यक्ष मारहरा 

एटा ।
जनपद के थाना मारहरा क्षेत्र के गांव मोती की सराय में बीती रात अज्ञात चोरों ने लाखों की की चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। जामीनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी चरनसिंह सोमवार की रात्रि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। मध्यरात्रि के बाद अज्ञात चोरों ने खेत की ओर से कमरे में नकब लगा लिया और कमरे में दाखिल हो गये। अंदर रखी अलमारी में से सोने की चार चूड़ी, एक टीका, एक कुंदनी, दो पाजेब, एक जंजीर, एक अंगूठी और 20 हजार की नगदी निकाल ले गए। गृह स्वामी की जब सुबह आंख खुली तो वह देखता रह गया। घटना की सूचना मारहरा थाने में दी गई। पुलिस हरकत में आ गई और उसके बाद घटनास्थल पर पहुंच गई। सीओ सदर संगमलाल मिश्रा के अलावा मारहरा एसओ सत्यपालसिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इस दौरान डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंच गई और वहां से नमूने संग्रहित किये। एसओ ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।